• उत्तर प्रदेश
  • फीचर्ड
  • स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का दिव्यांगजन लाभ उठाएं

    स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का दिव्यांगजन लाभ उठाएं
    • चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित
    • कार्यक्रम का लाभ प्रत्येक दिव्यांगजन लाभ उठाने की अपील
    • विश्व दिव्यांग दिवस पर सेवा सप्ताह का आयोजन

    चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट स्पेशल एजुकेशन, बड़ौत में स्किल डेवलपमेंट का कार्य चल रहा है ।
    दिव्यांगजनों से भेदभाव न करें।

    सरकारी एवं ग़ैर सरकारी संगठन मिलकर दिव्यांगनों के उत्थान के लिए एवम् मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कार्य करें ।
    चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेशल एजुकेशन एवं एसबीएम स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में विश्व दिव्यांग दिवस पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

    कॉलेज निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। इस मौक़े पर कॉलेज चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि दिव्यांगनों से किसी भी प्रकार का भेदभाव न करे। सरकारी ग़ैर सरकारी संगठन दिव्यांगनों को मुख्यधारा में जोड़ने एवं उनके पुनर्वासन के लिए आगे आएँ। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक दिव्यांगजन तक पहुँचे।

    कॉलेज की तरफ़ से दिव्यांगजन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है । आज प्रथम दिन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
    कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह ने किया । कार्यक्रम में ख़ुशबू चौधरी, अंकित मालिक, मनोज जोशीया, हिमांशी तोमर, रेखा शर्मा के अलावा स्पेशल एजुकेटेड तथा कॉलेज एवं स्कूल का सभी स्टाफ़ मौजूद रहा।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 min