Report by : News Desk
Published at : Updated at :
मनीष सिसोदिया की सीट से चुनाव लड़ेंगे अवध ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी शिक्षक अवध ओझा इन दिनों सुर्खियों में हैं। मामला है उनका आप पार्टी में शामिल होने का और दिल्ली विाानसभा चुनाव लड़ने का। अवध ओझा ने कहा कि कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि ओझा दिल्ली में मनीष सिसोदिया की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अवध ओझा के आप में आने से पार्टी को फायदा मिल सकता है। अवध ओझा को लाखों युवा छात्र फॉलो करते हैं। वो कई सालों से दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करा रहे हैं।

आप में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का अवसर दिया है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जो परिवार, समाज, राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं न कहीं शिक्षा का योगदान रहा है। अब तो मैं पार्टी का हिस्सा हूं। जैसा मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर शिक्षा को चुनूंगा। यही मेरा भी उद्देश्य है। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›