Report by : News Desk
Published at :
राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का अनुशासनात्मक रोड शो
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर में राष्ट्र सेविका समिति काशी प्रांत द्वारा सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का पथ संचलन 447 स्वयं सेवक बहनो के द्वारा निकाला गया। इस मौके पर जगह-जगह स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्र सेविका समिति काशी प्रांत के सुलतानपुर विभाग कार्यवाहिका कुसुम सिंह के नेतुत्व में पथ संचालन शनिवार को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार से पथ संचलन निकला। पथ संचलन के बीच में भगवा धवज के साथ घोष की धुन और जय घोष के नारे लगाते हुए निर्धारित वेश में स्वयं सेवक बहने कदम ताल के साथ चल रही थी।

जो लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना। डाकखाना चौराहा के निकट रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज परिवार की बहनो ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। डाकखाना चौराहा, शाहगंज, चौक होते हुए बस स्टॉप, गोलाघाट, दीवानी चौराहा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार पर संचालन का समापन हुआ।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›