• मेरठ
  • Meerut News: डीएम व एसएसपी ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

    download 3

    Meerut News: यूपी में इस सावन आज पहली बार कांवड़ियों पर फूलो की वर्षा की गई। मेरठ में डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डॉ‍. विपिन ताडा ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाये। नेशनल हाईवे-58 पर शिवभक्तों का स्वागत किया गया। बाबा औद्यड़नाथ मंदिर पर भी शिवभक्तों पर आसमान से फूल बरसाए गये।

    उत्तर-प्रदेश में सावन के महीने में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा मे देश के अलग-अलग राज्यों के श्रद्धालू शामिल होते हैँ। जो कि हरिद्वार से गंगा जल लेकर अलग-अलग शहरों में बने शिवालयों में जलाभिषेक करते है।

    इस दौरान अफसरों ने कांवड़ मार्ग और मंदिरों के आसपास की सुरक्ष व्यवस्था भी देखी। आपको बता दें कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैनात है ताकि किसी भी शिवभक्त को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins