Report by : News Desk
Published at :
DM Meerut K Balaji अचानक पहुंचे टीकाकरण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

DM Meerut K Balaji: मेरठ के डीएम के बालाजी यानी एक ऐसे प्रशासक हैं जो जनता के लिए कभी भी तैयार रहते हैं। दिन हो या रात हमेसा कुछ नया करने का जोश भी इनमें विद्यमान है। इस समय टीकाकरण का समय चल रहा है ऐसे में जहां भी टीकाकरण चल रहा है वहां अचानक दस्तक देना और कार्यों का जायजा लेना इनकी आदतों में शुमार हो चुका है।

कुछ ऐसा भी हुआ गुरुवार को, मेरठ लक्खीपुरा टीकाकरण केंद्र पर अचानक जिलाधिकारी के बालाजी पहुंच गए, उनके आने की सूचना के बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कोतवाली व पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण अभियान को लेकर स्थानीय लोगो से बातचीत की।

आपको बता दें कि डीएम के बालाजी का यह अंदाज आज तक अफसरों के लिए सस्पेंस बना हुआ है। जहां अव्यवस्था की आशंका है वहां अचानक पहुंच जाना और फिर अन्य अफसरों उनके पहुंचने के बाद मौके पर पहुंचना अधिकारियों की कार्यशैली को स्वत: स्पष्ट कर देता है…. ई रेडियो इंडिया के लिए मेरठ से नितिन कुमार की रिपोर्ट…

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›