Report by : Pratima Shukla
Published at :
डीएम-एसएसपी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर लिया जायजा डीएम-एसएसपी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन

फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। आगामी महाशिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अराजक तत्वों की सतत निगरानी, अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत नगर आयुक्त ने दुधेश्वर मंदिर का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया हैं, साथ ही इस पैदल भ्रमण के दौरान अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे हैं।

आपको बता दें कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मौके पर ही मौजूद पुलिकर्मियों की ब्रीफिंग भी की गई हैं। जिसमें मुख्य रूप से मंदिर की सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था एवं अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टिगत करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर भी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›