Report by : Neha Singh
Published at :
वाशिंगटन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके तीन पासपोर्ट चोरी हो गए हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने यह पासपोर्ट चोरी किए हैं। पूर्व राष्ट्रपति का दावा है कि हाल ही में उनके आवास पर एजेंसी ने छापा मारा था। छापे के दौरान उनके तीन पासपोर्ट चुरा लिए गए। इनमें से एक पासपोर्ट की समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
फ्लोरिडा की एक अदालत ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड के अनुरोध पर ट्रंप के आवास से जब्त वस्तुओं की सूची जारी की थी। इस सूची में पासपोर्ट का जिक्र नहीं है। इस बीच वाशिंगटन पोस्ट अखबार के फैक्ट चेकर्स का कहना है कि ट्रंप ने 2017 से अपने चार साल के कार्यकाल में 30,000 से अधिक बार झूठ बोला है।

