Report by : News Desk
Published at :
Dr Sarvesh Nirala का हथियार के साथ फोटो वायरल Dr Sarvesh Nirala का हथियार के साथ फोटो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • नजीबाबाद, बिजनौर

Dr Sarvesh Nirala के खिलाफ एक के बाद एक ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद अब हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो जमकर वायरल हो रहे है । जिसमें डॉक्टर सर्वेश निराला जमकर शराब का सेवन करते हुए दिख रहे हैं और छोटे बच्चे को भी हथियार चलाना सिखा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी डॉक्टर सर्वेश निराला की कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है, जिसमे एक ऑडियो में तो वह एक डॉक्टर के साथ बातचीत के दौरान खुद सीएमओ को गाली दे रहा हैं जिसकी जिले भर में खूब चर्चा हुई थी जबकि एक ऑडियो में एक पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। कुछ दिन पहले भी डॉक्टर की एक अर्ध नंगी वीडियो वायरल हुई थी, जिसमे डॉक्टर वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने की बात कह रहा है। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डॉक्टर की फोटो वायरल हो जाने से स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

क्या है पूरा मामला

जहां पहले डॉक्टर सर्वेश निराला और अर्चना सिंह एक दूसरे की कसमें खाया करते थे तो वहीं अब एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं । घरवालों को त्याग कर दोनों ने हीं नई दुनिया बसाने का सपना देखा था जो साकार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है । कुछ दिन पहले अर्चना सिंह की ओर से खुद को डॉक्टर की पत्नी बताते हुए डॉ सर्वेश निराला के खिलाफ संगीन धाराओं में कोतवाली नजीबाबाद में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तो वही दूसरी और सर्वेश निराला ने भी अर्चना सिंह और उसके परिवार वालों पर एससी एसटी एक्ट न्यायालय बिजनौर में वाद पंजीकृत कराया है।

अर्चना सिंह का कथन

अर्चना सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी गिरफ्तारी ना होने से उसे अपनी जान और माल का खतरा बना हुआ है , जो उसे कई बार धमकियां दे चुका है। अर्चना सिंह ने दावा किया है कि इस पिस्टल से उसे पहले भी कई बार धमकाया जा चुका है, जो इसी पिस्टल के सहारे उसे कई बार टॉर्चर भी कर चुका है।

डॉक्टर सर्वेश निराला का कथन

डॉक्टर सर्वेश निराला का कहना है कि पिस्टल 9 एम एम का उसके नाम पर है, जो फिलहाल उसकी माताजी के पास है, किसी को कोई शक हो तो बताओ।

पूरे मामले पर सीएमओ की सफाई

ऑडियो, फोटो और वीडियो वायरल हो जाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय कुमार गोयल ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि दो एसीएमओ की एक टीम गठित की गई है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी । वीडियो मेनू प्लेटीड बताई गई थी जो प्रतीत नहीं हो रही है। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और अगर जांच में यह मामले सच पाए गए तो लखनऊ को कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।

https://youtu.be/PT2isyssxk8
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›