• देश
  • भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते यातायात के लिए शुक्रवार को बंद है। मार्ग को साफ करने का कार्य जारी है।

    रामबन जिले के मेहद, पंथियाल और कैफेटेरिया मोड़ में गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए और पहाड़ों से पत्थरों के गिरने से विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण बड़ी संख्या में वाहन राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

    एक अधिकारी ने बताया कि सड़क को साफ करने का काम चल रहा है और अगले कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। हालांकि अधिकारियों ने यात्रियों को रामबन, श्रीनगर और जम्मू के यातायात नियंत्रण इकाइयों से सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने की सलाह दी है।

    इसी बीच ऐतिहासिक मुगल रोड जो जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ के जुड़वां सीमावर्ती जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग है, पिछले साल दिसंबर से ही बंद है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins