Report by : Neha Singh
Published at :
श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित चानापुर क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मेथान इलाके में तड़के सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके तलाशी अभियान प्रारंभ किया और इसी दौरान यह मुठभेड़ शुरू हो गई।

https://www.youtube.com/watch?v=F-6nH2cyOPs

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि पास के नातीपुर इलाके में मुठभेड़ स्थल से एक आतंकवादी के फरार होने के बाद यह तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›