Report by : editor
Published at : Updated at :
Minister of State for Energy Somendra Tomar met Chief Minister Yogi Adityanath Minister of State for Energy Somendra Tomar met Chief Minister Yogi Adityanath
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ‌। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री योगी को प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और ऐतिहासिक निवेश उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश आपके कुशल नेतृत्व में “माफिया मुक्त, भय मुक्त और विकास युक्त” प्रदेश बन चुका है और यही कारण है कि देशभर में उत्तर प्रदेश को विकास के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. तोमर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मेरठ दक्षिण विधानसभा में जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने मेरठ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद की नई टाउनशिप योजनाओं के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया। साथ ही परतापुर- गगोल- चंदसारा -फफूंडा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य, मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक पर ऊपरीगामी सेतु और गगोल में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मेरठ आने का आमंत्रण भी दिया और आग्रह किया कि वे स्वयं मेरठ में प्रस्तावित टाउनशिप परियोजनाओं का शिलान्यास करें और जनमानस को अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित करें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›