Report by : Rekha Mishra
Published at :
Film Bacchan Pandey की शूटिंग शुरू, खलनायक बनेंगे ये अभिनेता Film Bacchan Pandey की शूटिंग शुरू, खलनायक बनेंगे ये अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

Film Bacchan Pandey की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो चुकी है और इसे मार्च तक जारी रखा जाएगा। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला की है और इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक जारी किए जाने के बाद अब कहानी में विलेन के लुक को भी रिलीज कर दिया गया है। निमार्ताओं ने साझा किया कि प्रतिभाशाली अभिनेता अभिमन्यु सिंह फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को और अधिक रोमांचक बनाने का काम इसके शीर्षक ने किया है।

फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सैनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर दर्शकों में बेहद संभावनाएं हैं। ‘बच्चन पांडे’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और यह साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›