• मेरठ
  • हाईवे पर युवक पर फायरिंग,मारपीट

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित वृंदावन गार्डन निवासी एक युवक व उसके दोस्तों पर मंगलवार शाम कॉलोनी के बाहर हाईवे पर आधा दर्जन युवकों ने फायरिंग कर मारपीट कर दी। हालांकि, फायरिंग की घटना में युवक बाल-बाल बच गया।

    वृंदावन निवासी विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा अभय चौधरी अपने दोस्त दीशू व दीपक के साथ एटूजेड कॉलोनी के सामने बात कर रहा था। देर शाम एक वैगनआर गाड़ी व दो बाइकों पर आए अभिनव निवासी पल्लवपुरम फेज दो, मोनू, भव्यांश बालियान, दिव्यकान्त अहलावत निवासी दौराला, अ‌वगिल अहलावत उर्फ चिंकू निवासी कस्बा दौराला व अन्य वहां आए।

    उन्होंने आते ही अभय पर फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। बीच बचाव में आए दीपक व दीशू घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins