• मेरठ
  • वी.वी. गिरी की 131वीं जयंती पर पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी

    Flower tribute and seminar on the 131st birth anniversary of V.V. Giri

    प्रतिमा स्थापना हेतु मेयर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    मेरठ। भारत रत्न एवं यशस्वी राष्ट्रपति रहे वी.वी. गिरी जी की 131वीं जयंती का आयोजन सोमवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष गोस्वामी गिरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इतिहासकार डॉ. किरण सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने वी.वी. गिरी जी के जीवन काल और उनके योगदान का विस्तृत वर्णन बड़े सुचारु एवं प्रभावशाली ढंग से किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीलम मिश्रा तरंग की सरस्वती वंदना से हुआ। संयोजक दीवानगिरि ने घोषणा की कि वी.वी. गिरी जी की प्रतिमा लगाने के लिए प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मेयर से मिलेगा।

    इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. नीलम मिश्रा और अरुणा पवार मौजूद रहीं। प्रमुख वक्ताओं में विकास गोस्वामी, बालकिशन, मनोज गोस्वामी, मंगल सिंह मंगल, डोरी लाल भास्कर, विजेंद्र टोंग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अंत में दीवानगिरि ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins