E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप
News उत्तर प्रदेश बिजनौर

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर।

मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी की और कचरी के सैंपल लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना था कि यह छापेमारी इन दुकानों पर बिक रही रंगीन कचरी की एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है कचरी के सैंपल को लैबोरेट्री भेजा जाएगा,।
दूसरी और दुकानदारों का कहना था कि रमजान के महीना में घरों में कचरी एक आम व्यंजन है जिसे तलकर खाया जाता है इसकी मांग रमजान के महीने में कई गुना बढ़ जाती है यह कचरी गाजियाबाद से कट्टों में भरकर आती है हम जीएसटी वगैरह भरकर सामान बेचते हैं इन दुकानदारों का यह भी आरोप था की
कचरी सारे बाजार में सरेआम सैकड़ो दुकानों पर बेची जा रही है जबकि खाद्य विभाग की टीम ने केवल हमारा ही सैंपल भरा है इस बात को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो की टटीम के लोगों से गरमा गर्मी भी हुई अब सवाल यह पैदा होता है कि क्या केवल दो ही दुकान पर रंगीन कचरी बेची जा रही है,
यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाइयां
और मसाले एक बहुत बड़ी समस्या है त्योहारों पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाने पर मिलावट खोर सस्ते और खतरनाक केमिकल्स सिंथेटिक रंगों और हानिकारक चीजों का उपयोग करते हैं इन मिलावटखोर दुकानदारों पर छापेमारी क्यों नहीं की जाती क्यों खाद्य विभाग इन पर मेहरबान है अगर ईमानदारी से छापामारी कर सैंपल लिया जाए तो काफी हद तक मिलावटी सामान पर अंकुश लग सकता है।