E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

पूर्व आईएएस अनूप चंद्र पाण्डेय चुनाव आयुक्त नियुक्त
देश

पूर्व आईएएस अनूप चंद्र पाण्डेय चुनाव आयुक्त नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अनूप चंद्र पाण्डेय को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी श्री पाण्डेय को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।

मंत्रालय के अनुसार, इस बाबत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि विभाग की ओर से कल देर शाम अधिसूचना जारी की गयी है। पाण्डेय की नियुक्ति पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।

96be54fd65fbf1a119c5c35a3b6143820d3d2fcd4baf1de5dae331959e10f9fa
प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।