Report by : News Desk
Published at :
NDA के पांच विधायक नेटवर्क से दूर, नीतीश का बीपी बढ़ा?
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार फ्लोर टेस्ट में फंसती नजर आ रही है. 12 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अग्निपरीक्षा से गुजरना है, उससे पहले उनकी पार्टी जेडीयू के 5 विधायक गायब बताए जा रहे हैं. दरअसल, नीतीश कुमार के करीब नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार के घर पर शनिवार (10 फरवरी) को भोज का आयोजन किया गया था. इसमें जेडीयू के सभी विधायकों को बुलाया गया था, ताकि विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले एकजुट का संदेश दिया जा सके. इस भोज में जेडीयू के 5 विधायक नहीं पहुंचने से एनडीए सरकार में खलबली मची हुई है.

जानकारी के मुताबिक, भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. भोज से जेडीयू के 9 विधायक नदारद थे. जिसके बाद हड़कंप मच गया. सभी विधायकों से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई. फोन करने पर 4 विधायक तो भोज पर पहुंचे लेकिन 5 विधायकों का फोन भी बंद आ रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायकों के लापता होने की बात सुनकर मंत्री श्रवण कुमार से सीएम इतना नाराज हो गए कि महज 5 मिनट ही रुकने के बाद वापस लौट गए. उन्होंने भोज को बीच में ही छोड़ दिया. जेडीयू विधायक बीमा भारती, डॉक्टर संजीव, शालिनी मिश्रा, सुदर्शन और दिलीप राय नहीं पहुंचे थे.

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›