Report by : News Desk
Published at :
e489300f 2885 4c84 877e f00b1a00f8cf
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी संजय लाठर का वसीम राजा ने किया स्वागत

जेल चुंगी कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता

मेरठ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी संजय लाठर शुक्रवार को जेल चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय आगमन पर सपा के वरिष्ठ नेता वसीम राजा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। ​इस दौरान आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए संजय लाठर ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘जन आंदोलन’ को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह जन आंदोलन आम जनता, किसानों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। सपा नेता ने कहा कि दिल्ली में होने वाला जन आंदोलन ऐतिहासिक होगा। अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हर कार्यकर्ता को दिल्ली पहुंचना होगा। सपा नेता वसीम राजा ने संजय लाठर को आश्वस्त किया कि क्षेत्र से भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और आम जनमानस दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती आई है और एक नवंबर को भी ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर सपा नेता सीपी शर्मा, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
​

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›