• उत्तर प्रदेश
  • मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल

    download 3 2

    मुरादाबाद। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के रसूलपुर रेल फाटक के पास रविवार सुबह हुुए हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग हादसे की चपेट में आ गए। वाहन में सवार एक ही परिवार के लोग देहरादून से मुरादाबाद जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।
    सभी मृतक देहरादून के है रहने वाले हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins