• विशेष
  • Ghaziabad: हिंडन एयर बेस से MI-17 हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, की पुष्प वर्षा

    IMG 20200503 WA0042
    • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

    गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते जनपद के हिंडन एयर बेस के mi7 हेलीकॉप्टर द्वारा आज सुबह थाना साहिबाबाद पर पुष्प वर्षा की गई है। इतना ही नहीं, पुष्प वर्षा के दौरान थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने समेत आदि ने इस नजारे का खूब लुफ्त उठाया।

    IMG 20200503 WA0032

    एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एयर बेस के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पुष्प वर्षा को हम आशीर्वाद मानते हैं और उन्होंने कहा कि यह पुष्प वर्षा शुभकामनाओं की वर्षा है।

    COVID-19(कोरोना वायरस) के दृष्टिगत लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन हेतु एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार जनपद में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जमकर चैकिंग की जा रही है।

    ज्ञात हो कि एसएससी द्वारा जनपद पुलिस को चैकिंग के लिए पहले से ही बाडीवार्न कैमरे उपलब्ध कराये जा चुके हैं। जबकि, इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और उसपर सवार व्यक्तियों की भी चेकिंग की जा रही है।

    IMG 20200503 WA0046
    आपको बता दें कि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों समेत समस्त पुलिसकर्मियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों और बाजारों में लाॅकडाउन के नियम सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने को लेकर निर्देशित किया गया है। इतना ही नहीं, बिना मास्क, दुपहिया वाहनों पर एक से अधिक और चौपाइयां वाहनों पर दो से अधिक व्यक्तियों को पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी-कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा एसएसपी ने लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins