• विशेष
  • Ghaziabad LockDown: Police की सख्ती से मुरादनगर में लोग दुबके घरों, बेवजह घूमने पर वाहन हो रहे जप्त

    • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
    मेरठ। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। गाजियाबाद में एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण नीरज कुमार ने भी देहात थानाक्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए तरह-तरह का अभियान छेड़ा है।

    क्षेत्राधिकारी सदर गाजियाबाद प्रभात कुमार और उनकी टीम के थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह व एसआई निरंजन सिरोही समेत दर्जनों पुलिसकर्मी बस अड्डा पड़ाव चौकी से लेकर पैदल भ्रमण करते हाईवे-58 होते हुए रावली रोड पहुंचे। इसके बाद थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होते हुए बस अड्डा पड़ाव चौकी पर काबिंग को खत्म किया।

    बता दें कि पुलिस ने सड़कों पर मिले कुछ संदिग्ध वाहन चालकों कि तलाशीयां भी ली है, संदिग्ध व्यक्तियों को सख्त अंदाज में हिदायत भी दी तो वहीं कुछ वाहनों को अपने कब्जे में भी लिया हैं।

    बेवजह घूम रहे लोगों को हड़का कर घरों में रहने की हिदायत भी… गाजियाबाद पुलिस की सख्ती के चलते मुरादनगर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं….

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins