Report by : News Desk
Published at :
eradio || e radio india || इ रेडियो इंडिया eradio || e radio india || इ रेडियो इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Ghaziabad: नशा तश्कर, वांछित समेत कई चढ‍़े पुलिस के हत्थे
  • Ghaziabad: नशा तश्कर, वांछित समेत कई चढ‍़े पुलिस के हत्थे
  • Ghaziabad: नशा तश्कर, वांछित समेत कई चढ‍़े पुलिस के हत्थे
  • Ghaziabad: नशा तश्कर, वांछित समेत कई चढ‍़े पुलिस के हत्थे

गैंगस्टर के अभियोग में वांछित गिरफ़्तार, अवैध असलहा बरामद

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश अनुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ हैं। जिसका अनुपालन करती थाना इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार सुबह जीडीए मार्केट अभयखंड से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस को इसके पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम नैनो उर्फ चैतन्य पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी थाना बदलपुर गौतमबुधनगर बताया हैं।

थाना इंदिरापुरम प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक अभियुक्त गण के विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज हैं, जोकि वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक शातिर, नशीला पदार्थ व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद

गाज़ियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब वह चोरी की मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ की तस्करी हेतु सक्रिय था। पुलिस को इसके पास से 225 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम), 6 नशीली टेबलेट (अल्प्राजोलम) और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल(स्प्लेंडर) बरामद हुई हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम नईम पुत्र खुर्शीद निवासी थाना विजयनगर गाज़ियाबाद बताया हैं। थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जोकि चेकिंग के दौरान मेडिकल तिराहे के पास से पकड़ा गया हैं। जिसके पास से मादक पदार्थ और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने इसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

चेकिंग के अंतर्गत पकड़े गए तीन शातिर चोर, अवैध शस्त्र बरामद

गाज़ियाबाद। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने शातिर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए जगह-जगह अभियान चलाए हुए हैं। जिसका अनुपालन करती थाना लोनी पुलिस ने चेकिंग के अंतर्गत शुक्रवार सुबह खन्नानगर स्थित सरकारी स्कूल के पास से तीन शातिर चोरों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब वह चोरी के उद्देश्य से थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस को इनके पास से एक अवैध चाकू, एक सरिया व 4,500 रुपए की नगदी सहित आभूषण आदि भी बरामद हुआ हैं, जोकि दो मुकदमों से संबंधित हैं।

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सलमान पुत्र कयामुद्दीन, दूसरे ने साजिद पुत्र आबिद और तीसरे ने समीर पुत्र वहाजू निवासी थाना लोनी गाज़ियाबाद बताया हैं। थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गणों को चेकिंग के दौरान उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित गिरफ़्तार

गाज़ियाबाद। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश अनुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ हैं। जिसका अनुपालन करती थाना लोनी पुलिस ने शुक्रवार सुबह गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त को लोनी के पुस्ता रोड से उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब वह कहीं ठिकाने बदलने की फिराक में था। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अनिल पुत्र जगराज निवासी थाना ट्रॉनिका सिटी गाज़ियाबाद बताया हैं।

थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गण के विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त गण पूर्व में थाना ट्रॉनिका सिटी से रंगदारी के मुकदमें में जेल भी जा चुका हैं। पुलिस ने इसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›