Report by : Santram Pandey
Published at :
गोमती की भी सुध ले सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतानपुर। गोमती मित्र मंडल परिवार विगत ११ वर्षों से आदि गंगा मां गोमती की स्वच्छता, पौराणिक धामों की सुंदरता व पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प के साथ प्रयत्नशील है। जनमानस का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है लेकिन इतना बड़ा काम बिना सरकार के सहयोग के संभव नहीं है। साप्ताहिक श्रमदान के तत्काल बाद प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने जनमानस से अपील की आप सभी सरकार तक अपनी भावना को पहुंचाने का प्रयास कीजिए। प्रकृति हमारे लिए मां स्वरूप है, मां की रक्षा करना, सेवा करना सबका दायित्व है, साप्ताहिक श्रमदान प्रातः ०६ः०० बजे शुरू हुआ और ०९ः०० बजे तक पूरे तट परिसर को साफ करते हुए समाप्त हुआ। मुख्य रूप से रतन कसौंधन, मुन्ना सोनी, अजय प्रताप सिंह, संत कुमार प्रधान, मुन्ना पाठक, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह राणा, सेनजीत कसौंधन दाऊ, पवन मौर्य, अजय वर्मा, संतोष अग्रहरि, सोनू  सिंह, आमोद सिंह, रुद्र विश्व दीप रघुवंशी, अनिरुद्ध यादव, तेजस्व पांडे, अभय, युवराज आदि उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›