• बिहार
  • भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    cm and rajyapal jpg

    पटना। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बुधवार को बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो इसराईल मंसूरी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामचन्द्र पूर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर बिहार के उन विभूतियों, जिनका राजकीय समारोह आयोजित किया जाता है, उस पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। बिहार गीत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं कर्पूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया। कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित एक लघु फिल्म ‘कर्पूरी ठाकुर गरीबों का मसीहा’ प्रस्तुत की गई।

    इसके पश्चात देशरत्न मार्ग स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामचन्द्र पूर्वे, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins