Report by : editor
Published at :
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना(मेरठ)। नगर मे कालंद चुंगी के निकट सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, में शनिवार को किंडरगार्टन के बच्चों का ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बच्चों को किंडरगार्टन से प्राइमरी सेक्शन में प्रोमोट किया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन विशाल जैन, सीईओ विनीता जैन, डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शाल्विक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की।इस अवसर पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने सपनों को भी दर्शाया। इसके अलावा, बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार भी दिए गए। अकादमिक्स में प्रथम स्थान आन्या जैन, वेदांश, शादिका, अक्षिता गोयल, अनंत शर्मा और अंशिका जैन, दूसरा स्थान भव्या, प्रक्षाल, राफिया, यशिका सिंह, सिद्धि शर्मा और अर्पण जैन, तीसरा स्थान साल्वी, रुद्र, वर्णिका, आश्वी जैन, तुषार जैन और आदविक सोम, चौथा स्थान वाइज़ा, आराध्या जैन और सृष्टि त्यागी, पांचवां स्थान: मरियम, मोहम्मद अहमद और काव्या जैन ने प्राप्त किया।

इसके अलावा, बच्चों को लिटिल जेंटलमैन, सुपर रीडर, बडिंग आर्टिस्ट, रेस्पेक्टेड रॉकस्टार, ऑलवेज क्यूरियस, बेस्ट फ्रेंड, हैंडराइटिंग, ब्रेव एक्सप्लोरर, एक्टिव किड, क्यूरियस माइंड, इमेजिनेटिव थिंकर, चियरफुल हार्ट, स्टोरी टेलर, डांसिंग स्टार, प्लेग्राउंड स्टार, काइंडनेस चैंपियन, फास्ट रनर और लिटिल परफॉर्मर जैसे पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›