Report by : editor
Published at :
Police left for Himachal to investigate Saurabh murder case Police left for Himachal to investigate Saurabh murder case
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। चर्चित सौरभ हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार नए सुराग जुटा रही है। पुलिस की एक टीम हिमाचल प्रदेश रवाना हो चुकी है, जहां साहिल और मुस्कान ने हत्या के बाद शरण ली थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस उन सभी जगहों की पड़ताल करेगी, जहां-जहां दोनों आरोपी रुके थे। मेरठ पुलिस की एक विशेष टीम हिमाचल प्रदेश में उन होटलों और जगहों की जांच करेगी, जहां आरोपी ठहरे थे। पुलिस उस कैब ड्राइवर अजब सिंह से पूछताछ करेगी, जिसने आरोपियों को सफर के दौरान लिफ्ट दी थी. पुलिस उन सभी दुकानों और व्यापारियों से पूछताछ कर रही है, जहां से साहिल और मुस्कान ने चाकू, सीमेंट और ड्रम खरीदा था। पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के मूवमेंट का सही पता चल सके।

क्या है मेरठ का सौरभ हत्याकांड?

मेरठ का यह मामला देश के सबसे निर्मम हत्याकांडों में से एक माना जा रहा है। इस हत्याकांड में साहिल और उसकी गर्लफ्रेंड मुस्कान पर सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, साहिल और मुस्कान ने पहले से साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने बाजार से चाकू, सीमेंट और ड्रम खरीदे थे. शव को छिपाने के लिए सीमेंट में भरकर ड्रम में रखा गया था। पुलिस अब आरोपियों के पूरे सफर को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश कब और कहां रची गई थी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की जांच बेहद अहम मानी जा रही है।

समाज में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस घटना की नृशंसता से स्तब्ध हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की तेजी से जांच के चलते जल्द ही इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि हर सुराग की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। पुलिस इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सबूत जुटा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›