• देश
  • पुलिस हिरासत में गुड्डु मुस्लिम

    1600x960 1929454 guddu muslim

    ई रेडियो इंडिया

    उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपी बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। जानकारी के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन राजस्थान के अजमेर जिले में मिलने के बाद यहां यूपी की एसटीएफ टीम पहुंची थी। इसके बाद यहां पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

    बताया जा रहा है कि असद अहमद और मोहम्मद गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने गुड्डू मुस्लिम की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी STF टीम गुड्डू मुस्लिम के राजस्थान में होने का इनपुट मिलने के बाद अजमेर में ही मौजूद थी।

    हालांकि इस बात की भनक यूपी पुलिस ने राजस्थान अजमेर पुलिस को नहीं लगने दी थी । एसटीएफ की टीम उमेश पाल केस के बाद से लगातार गुड्डू मुस्लिम के पीछा कर रही थी। इसके बाद गुरुवार को यहां पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins