जिला पंचायत सदस्य के बेटे के जन्मदिन पर चली बंदूक

2021 92021092512134890716 0 news large 104 jpeg
  • भोपाल।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में राइफल से फायरिंग के बीच डांसर के नाचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्टेज पर एक लड़की ठुमके लगा रही है और उसके पास कुछ लड़के नोट उड़ा रहे हैं। वहीं दो अन्य युवक राइफल हाथ में लेकर गोलियां चला रहे हैं। वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

फिलहाल जांच में इतना पता लगा है कि यह वीडियो मुरार के सिंहपुर रोड पर 19 सितंबर की रात का है। यहां जिला पंचायत सदस्य के बेटे का बर्थ डे समारोह था। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो में कहीं भी जिला पंचायत सदस्य नहीं दिख रहे हैं।

दरअसल जब यह वीडियो शहर में चर्चा बना तो पुलिस अफसरों तक पहुंचा। वीडियो के बारे में पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है।

आपको बता दें कि ये वीडियो जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह परिहार के घर का है। 19 सितंबर को उनके बेटे आकाश का जन्मदिन था। उस दौरान यह कार्यक्रम हुआ था। उसी समारोह में गोली चलने का पता लगा है। मुरार थाना के थाना इंचार्ज शैलेन्द्र भार्गव ने कहा कि यह सही है कि वीडियो जिला पंचायत सदस्य के घर का है। पर वह वीडियो में कहीं भी नहीं दिख रहे हैं।