• स्थानीय समाचार
  • मुरादनगर: चचेरे भाइयों पर गोली चलाने वाला गिरफ़्तार

    चचेरे भाइयों पर गोली चलाने वाला गिरफ़्तार
    • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

    गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के अनुपम पुत्र कृष्ण देव त्यागी निवासी थाना मुरादनगर ने अपने चचेरे भाइयों के ऊपर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी थी। जिसमें हमलावर के दोनों चचेरे भाई घायल हो गए थे। जिसके संबंध में हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था तथा मामले की जांच की जा रही थी।

    जिसको मद्देनज़र रखते थाना मुरादनगर पुलिस ने मंगलवार सुबह हमलावर व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस की जांच में पता पड़ा कि एक दिन पहले सुबह दोपहर समय करीब 2 बजे के लगभग अनुपम त्यागी की माता दयावती त्यागी की मृत्यु हो गई थी। जिनकी उम्र करीब 85 वर्ष की थी। जिनके हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किए गए देह संस्कार के बाद वहा रिश्तेदार और गांव के लोग घर पर बैठे हुए थे और कुछ लोग घर के बाहर खड़े हुए बातचीत कर रहे थे कि तभी इतने में अनुपम त्यागी घर के बाहर खड़े ईशान त्यागी और अन्य लोगों से यह कहने लगा कि तुम लोग यहां पर खड़े होकर गप्पे मार रहे हो और वहा मेरे परिवार में मौत हो गई हैं।

    यह कहते हुए अनुपम त्यागी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाते हुए हमलाकर दिया। जिसमें सुनील त्यागी और अनिल त्यागी घायल हो गए थे। जिसके संबंध में एसएसपी कलानिधि नैथानी एवम् एसपी ग्रामीण ईरज राजा एवं क्षेत्राधिकारी सदर महिपाल सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक सरवणन टी (आईपीएस) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।

    जिसकी कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक भूवाल सिंह, वरिष्ठ सिपाही प्रमोद शर्मा और सिपाही अजय मलिक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हमला करने वाले हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, खोखा और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins