special about today in history

HISTORY OF 18 JUNE IN HINDI || 18 JUNE BIRTHDAYS IN HISTORY

0 minutes, 22 seconds Read

HISTORY OF 18 JUNE IN HINDI || 18 JUNE BIRTHDAYS IN HISTORY: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

दोस्तों आज का दिन बेहद मायने इसलिए हैं क्योंकि आज के दिन गोवा क्रान्ति दिवस और महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा कई ऐसे महत्वपूर्ण उत्सव और दिन मनाए जाते हैं जो इतिहास के मायने में ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

History of 18 June in Hindi || 18 जून के महत्वपूर्ण इतिहास

  • 1576- अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • 1758- फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।
  • 1812- अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1815- वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।
  • 1858- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट ब्रिटिश सेना लड़ाई के बाद मारी गईं।
  • 1861- लेखक देवकी नन्दन खत्री का जन्म।
  • 1941- तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1946- गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
  • 1956- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
  • 1972- ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।
  • 1979- अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
  • 1987- एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।
  • 2002- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीमा बानो का निधन।
  • 2009- नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।
  • 2012- सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया।
  • 2013- इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लागों की मौत और 60 घायल।

18 जून को जन्मे प्रमुख व्यक्ति || 18 June Birthdays in History

  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म 1887 में हुआ।
  • नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म 1817 को हुआ।
  • प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म 1852 को तमिलनाडु के सेलम ज़िला में हुआ।
  • फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म 1922 में हुआ।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म 1931 को छत्तीसगढ़ रायपुर जिले में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म 1899 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुआ।
  • ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म 1931 को हुआ।
  • नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म 18 जून 1958 को मुम्बई में हुआ।
  • रिचर्ड गैस्के का जन्म 1986 में हुआ।
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में 1987 को जन्म हुआ।

18 जून को हुए निधन || 18 June Deaths in History

  • सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन 1974 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन 2002 में हुआ।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन 2005 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन 18 जून 2009 में हुआ।

History of 18 June in Hindi || 18 June Birthdays in History का यह कॉलम आपको कैसा लगा एक बार हमें जरूर बताएं। हमें आपके जवाब और सुझााव को इंतजार रहेगा। हमारा ह्वाट्सएप नंबर 9808899381 है। आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- eradioindia@gmail.com पर हमें अपनी प्रतिक्रिया भेजें।

History of 18 June in Hindi, 18 June Birthdays in History, 18 जून को हुए निधन, 18 June Deaths in History, 18 june history in hindi,

author

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com