Report by : Pratima Shukla
Published at :
History of 6 May in Hindi || 6 May Birthdays in History
विज्ञापन
विज्ञापन

History of 21 May in Hindi || 21 May Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

दोस्तों वैसे तो हर दिन बेहद यादगार होता है लेकिन 21 मई का दिन भारत के इतिहास में एक काला दिन के रूप में जाना जाता है। इसी दिन भारत के तेज-तर्रार प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को जान से मार दिया गया था।

वर्ष 1991 में लिट्टे उग्रवादियों ने श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज होने के चलते हमारे देश के पीएम की जान ले ली। आपको बता दें कि तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।

राजीव गांधी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे तभी वहां पर एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए थे इस घटना को आज भी इतिहास में काला दिवस के रूप में ही जाना जाता है। तभी से दिन को आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

दोस्तों इसी दिन 21 मई को ही 18 बरस की सुष्मिता सेन ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था।

21 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं: HISTORY OF 21 MAY IN HINDI

  • यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना 1881 में हुई।
  • विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को 2003 में जिनेवा में मंजूरी दी।
  • 21 मई 2006 में को श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर हमला।
  • पहली हॉरर फिल्म शिकागो में 1908 को मनाया गया।
  • शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों रिचर्ड लोब और नातान लियोपोल्ड ने 1924 में एक 14 वर्षीय बॉबी फ्रैंक्स की हत्या कर दी।
  • USSR ने 1970 में न्यूक्लियर टेस्ट किया।
  • पियरे मोरो 1981 में फ़्रांस के प्रधानमंत्री की नियुक्त हुई।
  • दक्षिणी यमन द्वारा 1994 में उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की।
  • प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने 1996 में विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
  • 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का 1998 में त्यागपत्र।
  • बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम.इरशाद को 2002 में 6 महीने कारावास की सज़ा दी।
  • फ्रांस के प्रिंस लुइस ने 1216 में इंग्लैंड में प्रवेश किया।
  • न्यूजीलैंड 1840 में ब्रिटिश कॉलनी का हिस्सा बना।
  • सन 2010 में दुबई से मंगलौर आ रहे एयर इंडिया के विमान IX-182 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 166 में से 158 यात्री मारे गए।
  • दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की 2010 में हत्या कर दी गई।

21 मई को जन्मे व्यक्ति: 21 MAY BIRTHDAYS IN HISTORY

  • अमेरिकी न्यायाधीश जेम्स लोपेज वाटसन का जन्म 1922 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर का जन्म 1930 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म 1931 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म 1960 में हुआ था।
  • मशहूर निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म 1971 में हुआ था।

21 मई को हुए निधन: 21 MAY DEATHS IN HISTORY

  • गामा पहलवान का निधन 1960 में हुआ और शायद ही कोई ऐसा भारतीय खेल-प्रेमी हो, जिसने ‘रुस्तम-ए-ज़मां’ पहलवान का नाम न सुना हो।
  • भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, और भारत के नौवें प्रधान मंत्री राजीव गांधी का निधन 1991 में हुआ बने।

दोस्तों History of 21 May in Hindi || 21 May Birthdays in History का यह प्रजेंटेशन आपको कै लगा हमें जरूर बताएं। हमारी ई-मेल आईडी है- eradioindia@gmail.com

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›