छह कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, सहमे व्यापारी

sataral marakata ma thhavasatakaranae 9746ed1b7e4f954d8f26ca1510f8e0f0 scaled e1789832342861
e radio india meerut

क्रासर: 21 सितंबर की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पर टिकी नजर
क्रासर: जागृति विहार में भी दुकानें बंद करने लगे व्यापारी

मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में छह कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किए जाने के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है। अब उनकी नजर 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है। व्यापारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जागृति विहार में दुकानें बंद होने लगीं

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की आशंका के बीच जागृति विहार में भी कुछ व्यापारियों ने घरों में खुली दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सेक्टर-9 में कुछ व्यापारियों ने दुकानों के शटर हटाकर खिड़की और दरवाजे लगाने का काम शुरू किया। इसे ध्वस्तीकरण की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।

महिलाओं का धरना जारी

शास्त्रीनगर में महिलाओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन के बावजूद कार्रवाई की। उनका कहना है कि बैठकों में 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी।

44 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण का आदेश

शास्त्रीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद ने आवासीय भवनों में बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी शोरूम, डेयरी और सैलून समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया था। 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद परिषद ने सर्वे कर संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी किए थे।

बुधवार को छह कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शास्त्रीनगर के कई इलाकों को सील कर छह कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर हैं।