Report by : Santram Pandey
Published at :
विशाल कन्या भोज और भंडारे का हुआ आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

जयसिंहपुर/सुलतानपुर। रामबरन पीजी कॉलेज विभाग पुर जयसिंहपुर के परिसर में स्थापित माता मैहर वाली मंदिर में हवन पूजन करने के पश्चात विशाल कन्या भोज और भंडारे का किया गया। आयोजन कालेज प्रबंधक अजय कुमार सिंह द्वारा हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं स्थानीय युवाओं को शिक्षकों कर्मचारियों ने प्रसाद देवी के जय जयकार के नारे लगाए तथा समाज के कल्याण की कामना देवी जी से की गई आज के छठी नवरात्रि के दिन माता कात्यायनी जी की पूजा प्रबंधक द्वारा मंदिर में संपन्न कराई गई। सुख समृद्धि व्यवसाय रोग नाशक तथा विद्या में वृद्धि आज के पूजन के दिन होती है सबसे अच्छा अवसर था कि आज रामराज का महोत्सव है और लक्ष्मी की पूजा होती है। विशाल भंडारे में प्रमुख रूप से पवन मित्र, अजय पाण्डेय पत्रकार, प्रधान जीत बहादुर यादव, मलखान सिंह, डॉक्टर अजय त्रिपाठी, डॉक्टर सिंधुलता बाहर और त्रिपाठी कॉलेज प्रशासक संजय सिंह अमर प्रताप सिंह समेत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस शुभ मुहूर्त पर कालेज प्रबंधक अजय कुमार सिंह द्वारा कन्याओं को उपहार और नगद धनराशि प्रदान कर उनकी पूजा की गई तथा पंडित और ब्राह्मण देवताओं को दान दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›