Report by : News Desk
Published at :
बार-बार सूखता है गला तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यास लगना स्वभाविक है। खासकर गर्मियों में लोगों को ज्यादा प्यास लगती है, क्योंकि इस मौसम में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वैसे तो इंसान को प्यास हमेशा लगती है, चाहे कोई भी मौसम हो, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने या तरल पदार्थ लेने की जरूरत होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में पानी की कमी से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए हर साल इसकी कमी को पूरा करना जरूरी होता है। कई बार लोग ज्यादा मेहनत कर लेते हैं या मसालेदार खाना खा लेते हैं, तो भी अधिक प्यास लगने लगती है, लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं और फिर भी आपको बार-बार प्यास लगती है और गला सूखता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। 

डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है. जब शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और इंसुलिन की कमी हो जाती है तो डायबिटीज जैसी बीमारी होती है. डायबिटीज को बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि ये धीरे-धीरे हमारे शरीर के दूसरे अंगों को भी अपनी चपेट में ले लेती है. पहले डायबिटीज जैसी बीमारी उम्र बढ़ने के साथ ही कुछ लोगों को होती थी. लेकिन अब बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं. बच्चे और युवा आजकल टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हो रहे हैं।

आजकस लोग 40 की उम्र के बाद लोग टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं. कई बार लोग डायबिटीज के लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ये खतरनाक हो सकता है. जानिए डायबिटीज में सुबह उठने पर ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं।

डायबिटीज के कारण: इंफेक्शन के खिलाफ शरीर की इम्युनिटी, इम्यून सिस्टम, इंसुलिन का उत्पादन करने वाली अग्नाशय की बीटा कोशिकाओं को लक्षित करती है और उन्हें मार देती है, जिसके परिणामस्वरूप टाइप 1 मधुमेह होता है. मधुमेह का सबसे प्रचलित प्रकार, टाइप 2, कई चरों के कारण होता है, जिसमें जीन और जीवनशैली विकल्प शामिल हैं.मधुमेह में रक्त शर्करा बढ़ने पर लक्षण मुंह सूखना और प्यास लगना- अगर सुबह आपका मुंह सूखता है और आपको बहुत प्यास लगती है, तो यह बढ़े हुए रक्त शर्करा का संकेत हो सकता है. मधुमेह के मरीज का गला सुबह सूख जाता है क्योंकि खूव में ब्लड का शुगर लेवल अधिक होता है।

आंखों की रोशनी कम होना

कई बार सुबह के समय कम दिखाई दे रहा है तो यह आंख की रोशनी कम होने की शुरुआती लक्षण है.  अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है, तो आपमें हाई बीपी मरीज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं.  डॉक्टरों के अनुसार, मधुमेह आंखों को प्रभावित करता है और लेंस बड़ा होने के कारण दृष्टि धुंधली हो जाती है।

थकान महसूस होना

अगर आप पूरी रात सोने के बाद थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं, तो एक बार ब्लड टेस् करवा लें. शरीर में शर्करा के स्तर में वृद्धि से थकान और तनाव बढ़ता है. जिसे लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते हैं।

हाथ कांपना

कई बार लोगों के हाथ कांपने लगते हैं. जब शुगर लेवल 4 mmol से कम हो जाता है तो भूख लगना, हाथों में कंपन होना और बहुत ज़्यादा पसीना आना जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं. अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना शुगर लेवल चेक करवाएं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›