• उत्तर प्रदेश
  • अखण्ड रामायण पाठ में संत श्री महेश जी ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम का मर्म

    अखण्ड रामायण पाठ में संत श्री महेश जी ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम का मर्म
    • ललित सैनी, मुरादाबाद

    सी. एल. गुप्ता परिवार की ओर से संगीतमय रामायण का पाठ आयोजित किया गया। अयोध्या नगरी के महान संत श्रद्धेय श्री महेश जी के मुखारविंद से मानस के जीवन में रामचरित मानस की महत्ता पर प्रवचन दिया गया।

    19 मार्च से लेकर 21 मार्च तक के अखंड पाठ में कई उत्सवों को पूरी श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया। इस दौरान राम जन्म, राम विवाह, राम राज्याभिषेक आदि विभिन्न पहलुओं को श्रीमुख से सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन की झांकी और उनके आदर्शों का बखान किया गया।

    493d6fac bf9d 4923 8414 1cf258e0a484
    संत श्री महेश जी महाराज

    इस कथा के गुणगान के लिए अयोध्या और कानपुर से शास्त्रीय गायन पद्धति को प्रस्तुत करने वाली मंडली की विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यजमान शिखा गुप्ता एवं राघव गुप्ता ने राम जी का भव्य व मनोहर दरबार सजाया। मनमाेहक कार्यक्रम की वजह से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल का बन जाना सभी को प्रफुल्लित कर रहा था।

    WhatsApp Image 2021 03 22 at 5.48.53 PM
    श्रीराम जी का सजा भव्य दरबार अनायास ही सबका मन माेह रहा था।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins