Report by : News Desk
Published at : Updated at :
sultanpur e radio india
विज्ञापन
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ रेल मंडल के शाहगंज, बाराबंकी, अकबरपुर, जफराबाद रेलवे सेक्शन पर नॉन इंटरलाॅकिंग व यार्ड रिमाॅडलिंग के कार्य को लेकर रविवार से पांच अक्तूबर के बीच कोटा-पटना, द्वारका एक्सप्रेस व पटना-गोमतीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। तय तिथियों पर आरंभिक स्टेशन से चलने वाली दूसरे रूट की ये ट्रेनें सुल्तानपुर स्टेशन से होकर गुजारी जाएंगी। 10 ट्रेनों का रूट डायवर्जन होने से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी।

लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य व बाराबंकी जंक्शन-अयोध्या, अयोध्या कैंट-अकबरपुर, जफराबाद सेक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से निर्धारित तिथियों पर आरंभिक स्टेशनों से चलकर लखनऊ मंडल से गुजरने वाली अन्य रूटों की प्रमुख ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। डाउन ट्रेनें प्रमुख रूप से लखनऊ-वाया सुल्तानपुर के रास्ते जफराबाद व अप ट्रेनें जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ से आगे के लिए रवाना की जाएंगी।

10 ट्रेनों से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि अप व डाउन ट्रेनों को आरंभिक स्टेशनों की तिथियों के हिसाब से मार्ग परिवर्तन किया गया है।

आरंभिक स्टेशनों से तिथिवार चलने वाली ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन का शेड्यूल

  • गुुवाहाटी-ओेरखा द्वारका एक्सप्रेस -(सोमवार, 30 सितंबर)
  • टाटानगर-अमृतसर-जलियावाला बाग एक्सप्रेस -(सोमवार, 25, 30 सितंबर व दो अक्तूबर)
  • कोटा-पटना एक्सप्रेस वाया अयोध्या कैंट- (रविवार, 26, 27, 29 सितंबर व तीन व चार अक्तूबर)
  • मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल अयोध्या कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस – (सोमवार, 30 सितंबर)
  • फरक्का अप एक्सप्रेस अयोध्या कैंट के रास्ते- (रविवार, 24, 25, 27, 29 सितंबर, एक, दो व चार अक्तूबर)
  • फरक्का डाउन एक्सप्रेस अयोध्या कैंट के रास्ते- (रविवार, 24, 26, 27, 29 सितंबर, एक, तीन व चार अक्तूबर)
  • कामाख्या-गांधी ग्राम एक्सप्रेस- (25 सितंबर, दो अक्तूबर)
  • अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस- (27 सितंबर, चार अक्तूबर)
  • इंदौर-पटना एक्सप्रेस वाया अयोध्या कैंट- (28 सितंबर)
  • पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (सोमवार, 24, 25, 26, 28, 29, 30 सितंबर व एक, दो, तीन, पांच अक्तूबर)

11 दिन सुल्तानपुर से होकर गुुजरेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

पटना से गोमतीनगर वंदेभारत अप एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन जफराबाद से अयोध्या धाम की बजाय सुल्तानपुर से अयोधा कैंट-बाराबंकी जंक्शन के रास्ते गोमतीनगर के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन 11 दिन सुुल्तानपुर के रास्ते से रवाना की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस के सुल्तानपुर स्टेशन पर स्टापेज के संबंध में अभी मुख्यालय से कोई जानकारी नहीं मिली है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›