Report by : editor
Published at :
30 जनवरी को होगा एमआईईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बाईपास एनएच-58 स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल सम्मेलन का का शुभारंभ 30 जनवरी को होगा। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का विषय “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अग्रिम अनुसंधान एवं नवाचार” रहेगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सलाहकार एवं साइंटिस्ट डॉक्टर संजय मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साइंटिस्ट डॉक्टर एस के वार्ष्णेय, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साइंटिस्ट एमके पटेरिया, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन इंजीनियर प्रदीप चतुर्वेदी, डॉक्टर रामवीर सिंह, आईआईटी दिल्ली से प्रोफेसर आरके पांडे शुभारंभ में मौजूद रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजक डॉ भूपेंद्र चौहान ने बताया की इस सम्मेलन में 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पेपर हमारे पास आए हैं, जिनमें से हमने 115 पेपर का चयन किया है। रिसर्च पेपर जर्नल ऑफ़ इंजीनियरिंग रिसर्च कुवेत, एससीआईई, ईएससीआई और गूगल स्कॉलर आईजेएआरआई जर्नल में प्रकाशित होंगे।

30 जनवरी को होगा एमआईईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›