यह नया वाला आईफोन है क्या महिला ने कहा हां तो छपटकर ‘आईफोन 18 प्रो’ ले उड़े बदमाश, तीन दिन पहले खरीदा था

1280x720 194656 bike borne men snatch new iphone 18 pro from woman
e radio india meerut

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश एक महिला का आई फोन 18 प्रो मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब वह पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर रही थीं।

सेंचुरियन पार्क लो राइज निवासी शुभी भंडारी ने बताया कि वह 21 सितंबर को अपनी सोसायटी से ई-रिक्शा द्वारा एक मंदिर की ओर जा रही थीं। चेरी काउंटी सोसायटी क्रॉस करने के बाद जब वह ई-रिक्शा का किराया चुकाने के लिए फोन में क्यूआर कोड स्कैन कर रही थीं, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार उनके पास पहुंचे।

पीड़िता के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने पहले उनसे एक पता पूछा। जब उनकी नजर लड़की के मोबाइल पर पड़ी तो बदमाशों ने पूछा कि क्या यह नया वाला आईफोन है? शुभी के हां कहते ही आरोपियों ने मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।

उन्होंने तीन दिन पहले ही घटना से मोबाइल खरीदा था। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।