• देश
  • आज दिल्ली में हो सकती है बारिश, कल रही सबसे गर्म, पारा पहुंचा 37.8 डिग्री सेल्सियस

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) गरज के साथ बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कहा है कि शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।विभाग के अनुसार, हालांकि शुक्रवार सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए और महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min