• देश
  • सबसे ठण्डा हुआ श्रीनगर, -8.8 पहुंचा पारा

    सबसे ठण्डा हुआ जम्मू काश्मीर, -8.8 पहुंचा पारा

    श्रीनगर।श्रीनगर में तीस सालों के बाद सबसे अधिक सर्द रात का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। आज यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यह घटकर शून्य से 8.8 डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारी ने बताया, आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों ही जगहों में रात के तापमान में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    साथ में उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी इस मौसम में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि श्रीनगर में तीस सालों के बाद शून्य से 8.8 डिग्री नीचे सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लोटस ने कहा, साल 1991 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    यहां ‘चिलाई कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगी। यह हाड़ कंपाने वाली ठंड की एक स्थिति है, जिसकी अवधि 40 दिनों तक की होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं। पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 12.0 और 8.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

    लद्दाख के लेह शहर में रात के वक्त का न्यूनतम तापमान इस वक्त शून्य से 16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 17.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में शून्य से 26.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। इनके अलावा, जम्मू व कटरा में तापमान क्रमश: 5.8 और 5.4 डिग्री सेल्सियस है। बटोत में यह 1.1 डिग्री सेल्सियस है। बनिहाल में 0.6 और भदेरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins