Report by : Pratima Shukla
Published at :
7 फरवरी को होने वाले केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए अहम बैठक 7 फरवरी को होने वाले केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए अहम बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
  • द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल बना केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का केंद्र

मेरठ। प्रसिद्ध पर्यावरण व सामाजिक संस्था ‘केडी(कांति देवी) फाउंडेशन(KDF) द्वारा लगातार तीसरे साल आयोजित होने वाले ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ की तैयारी, रूपरेखा सहित सभी कार्यों को लेकर एक अति आवश्यक बैठक कार्यक्रम की संयोजक प्रिंसिपल रुचि अग्रवाल के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक में अध्यक्ष एडवोकेट हिना, सचिव कवल जीत सिंह, संरक्षक डॉ. पूनम गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, सह-सचिव मोना शर्मा, बीके रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव प्रिंसिपल कवल जीत सिंह ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल, जी-ब्लॉक, शास्त्री नगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

7 फरवरी को होने वाले केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए अहम बैठक

पेपर 1 घन्टे का होगा और इसमें 60 प्रश्न आएंगे। बच्चों को अल्पाहार दिया जाएगा। अवार्ड समारोह 7 फरवरी को परीक्षा के 10 दिनों बाद किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी तक होगा। हर साल की तरह इस साल भी प्रतिभावान झुग्गियों के बच्चों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

7 फरवरी को होने वाले केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए अहम बैठक
image description
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›