Report by : Neha Singh
Published at :
जान्हवी कपूर ने चांदनी रात में बिखेरा हुस्न का जलवा जान्हवी कपूर ने चांदनी रात में बिखेरा हुस्न का जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘धड़क गर्ल’ जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह चांदनी रात को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी सफ़ेद कलर की ऑउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और कानों में नीले रंग इयररिंग पहनी हुई है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, ‘मीट मी इन द पेल मूनलाइट।’

जान्हवी की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं यूजर्स तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और महीप कपूर ने जान्हवी की इन तस्वीरों पर आग वाली इमोजी बना कर प्रतिक्रिया दी है।

उल्लेखनीय है कि जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी जल्द ही फिल्म ‘बवाल’ में नजर आयेंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›