श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देर रात तक सिलसिला रहा जारी
सुरेश कुमार कनौजिया ई रेडियो इंडिया
शाहगंज/जौनपुर।
सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी एवं श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के सेवानिवृत शिक्षक तेज बहादुर सिंह की पत्नी एवं गिरीश सिंह पप्पू की माता इंद्रावती सिंह (84) को विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी है। विधायक ने उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इंद्रावती सिंह का निधन (9 मार्च) सोमवार को हो गया था। उनकी तबीयत सामान्य थी अचानक हालत बिगड़ गई थी इलाज के लिए निजी चिकित्सक को बुलाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रह्लाद तिवारी, अधिवक्ता अमर बहादुर सिंह, फतेह बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, देवप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, अम्बिका सिंह, नरेन्द्र सिंह, सितेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह बरचौली,विजय प्रकाश तिवारी (नेता),राजू सिंह, आलोक सिंह, अमरनाथ सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।









