Report by : Neha Singh
Published at :
सिस्टम के खिलाफ लड़तीं शरवरी वाघ का हथियार बने जॉन अब्राहम, ‘वेदा’ का धमाकेदार टीजर आउट
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। ‘बाटला हाउस’, ‘कल हो ना हो’ और ‘सला-ए-इश्क’ जैसी फिल्में बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर निखिल आडवाणीचार साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘वेदा’ लेकर आए हैं।

पिछले महीने ‘वेदा’ की अनाउंसमेंट हुई थी और एक दमदार पोस्टर रिलीज किया गया था। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच खूब उत्साह दिखा। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। पोस्टर में पहली झलक तो दर्शकों के दिलों पर छा गई, अब बारी टीजर की है।

सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगी वेदा

19 मार्च को आगामी फिल्म ‘वेदा’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत वेदा (शरवरी वाघ) से होती है, जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती है। अपने हक के लिए लड़ाई में वेदा को कई मुश्किलों से लड़ना पड़ता है। तमाम परिस्थितियों में भी वह चट्टान की तरह खड़ी रहती है।

जॉन अब्राहम बनेंगे शरवरी के रक्षक

एक धमाके के बाद टीजर में जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। वह कहते हैं, “मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है।” जब दुश्मन पूछते हैं कि वह कौन हैं। तब जॉन खुद को बाप बताते हैं। टीजर में फुल ऑन-एक्शन दिखाई दे रहा है। जॉन और शरवरी मिलकर दुश्मनों का खात्मा करने के लिए एक साथ आगे बढ़ते हैं। एक सीन में तमन्ना भाटिया भी नजर आईं।

कब रिलीज होगी ‘वेदा’?

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं। अभिनय के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने फिल्म का निर्माण भी किया है। ‘बंटी और बबली 2’ के बाद एक बार फिर शरवरी वाघ की अदाकारी फिल्म में दिखाई देगी। मूवी 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ‘स्त्री’ के अभिषेक बनर्जी भी विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›