Report by : Pratima Shukla
Published at :
Kangana Ranaut observes Sawan fast according to law, know what she asked from Bhrawan Kangana Ranaut observes Sawan fast according to law, know what she asked from Bhrawan
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत बहुत बड़ी शिव भक्त हैं। उन्हें कई बार शिव मंदिर के पास स्पॉट किया गया है। कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने बेखौफ अंदाज के लिए पॉपुलर है। कंगना को काफी समय पहले रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया।

कंगना ने डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 12.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। इसके बाद कंगना रनौत ने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘राज’, ‘फैशन’, ‘काइट्स’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ से एक्ट्रेस को काफी नेम फेम मिला।

कंगना रनौत ने शेयर की खूबसूरत वीडियो

एक्ट्रेस इन दिनों अपने घर में है। कंगना रनौत जल्द बुआ बनने वाली हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी भाभी रितु रनौत की गोदभराई की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। वहीं कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे। इस वीडियो में वह सावन की पूजा करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›