Report by : Neha Singh
Published at :
तेजस्वी प्रकाश से शादी को लेकर करण कुंद्रा ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने ‘बिग बॉस-15’ में हिस्सा लिया था। बिग बॉस में रहते हुए इनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया और ये एक-दूसरे को डेट करने लगे। उनके बारे में कई अफवाहें उड़ीं। उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बारे में करण ने एक इंटरव्यू में अपनी राय जाहिर की।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में करण ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिश्ते पर टिप्पणी की। एक पुराने इंटरव्यू में जब एरिका फर्नांडिस और करण कुंद्रा को एक-दूसरे के लिए मैट्रिमोनी प्रोफाइल बनाने के लिए कहा गया, तो एरिका ने चुटकी लेते हुए कहा, “करण कभी शादी नहीं करेंगे।” इस पर करण ने जवाब दिया, “वक्त बदलने में वक्त नहीं लगता।”

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया और बताया कि उनके ब्रेकअप और शादी की अफवाहें उन्हें कैसे प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये सब बातें मायने नहीं रखतीं, क्योंकि हम एक साथ अपना जीवन जी रहे हैं।” कुछ लोग कहते हैं कि हमारा ब्रेकअप हो गया है, तेजस्वी की शादी हो चुकी है और उनका एक और बेटा है। वे काफी खली बैठे हैं, इसलिए वे इस तरह के बयान देते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›