• मनोरंजन
  • करीना कपूर ने सीता के रोल के लिए मांगे 12 करोड़

    1599295016 kareena kapoor khan 3

    हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को एक फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए 12 करोड रुपए की मांग के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    इस पर बचाव करते हुए अभिनेत्री तापसी पन्नू करीना कपूर के समर्थन में सामने आई हैं ।उन्होंने कहा कि वे देश की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार में से एक हैं, और एक भूमिका के लिए इतनी फीस की मांग करना उनका एक अधिकार है और कहा कि इस तरह की टिप्पणी केवल अक्सर एक महिला अभिनेता पर ही की जाती है।

    उन्होंने कहा कि -क्या पुरुष अभिनेता पौराणिक चरित्रों को मुफ्त में निभाने का विकल्प चुनेंगे? इससे पहले, मीडिया रिपोर्टों ने सुझाव दिया था कि करीना कपूर ने फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई फीस का हवाला दिया, जो सीता के दृष्टिकोण से रामायण की एक रीटेलिंग बताई गई है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins