Report by : Neha Singh
Published at :
तालिबान के ठिकानों पर अज्ञात विमानों ने किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • काबुल,एजेंसी

अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में एक बार फिर से खूनी संग्राम शुरू हो चुका है। बता दें कि सोमवार की देर रात घाटी में अहमद मसूद के लड़ाकों ने तालिबान के ठिकानों पर जमकर गोलीबारी की। वहीं, अज्ञात विमानों द्वारा बमबारी की भी जानकारी मिल रही है।

अफगानी मीडिया रिपोर्ट्स ने पंजशीर के डिप्टी गवर्नर के हवाले से भीषण लड़ाई होने का दावा किया। जबकि सोमवार को ही तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि पूरे अफगानिस्तान पर उनका कब्जा है लेकिन अब स्थिति बदली-बदली नजर आ रही है।

आपको बता दें कि पंजशीर और अंदराब की सड़कों पर तालिबान के लड़ाकों की मौजूदगी वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ नॉर्दन एलायंस का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने तालिबान के दावे को खारिज कर दिया था और ऑडियो संदेश जारी कर तालिबान के खिलाफ आखिरी सांस तक युद्ध लड़ने की बात कही थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि तालिबान के ठिकानों पर अज्ञात विमानों से जो हमला हुआ है उसे शायद अफगानी पायलटों ने अंजाम दिया है। दरअसल, काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ बहुत से अफगानी अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश

हो गए थे। ऐसे में अफगानी पायलटों ने भी ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान की तरफ अपना रुख कर लिया था। ऐसे में शायद इन्हीं लोगों ने तालिबान के ठिकानों पर हमला किया है। लेकिन अभी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›