E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

के, मैं जिंदा हूँ अभी
कविता व गीत फीचर्ड

के, मैं जिंदा हूँ अभी

ghanshyam agrawal

के, मैं जिंदा हूँ अभी
शहीद दिवस पर शहीदों को प्रणाम

शहीद के परिवार को
कुछ मुआवज़ा,
और शहीद को
दो मिनट का मौन।
बस, ड्यूटी खत्म।
फिर इसके बाद
कैसा शहीद?
शहीद कौन?

किसी मृतात्मा की
शांति के लिए
जब रखा गया
“दो मिनट का मौन”
तो सभी जीवात्माएँ
यही सोच रही थीं
कि कब दो मिनट हों।

“श्रद्धांजलि सभा के बाद
आज कोई कामकाज नहीं होगा।”
इस घोषणा पर कईयों के
दिल की कली खिल गई।
पूरे मनोयोग से
श्रद्धांजलि दी गई,
कि चलो, इसी बहाने
एक छुट्टी और मिल गई।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।