Report by : Neha Singh
Published at :
गंगानगर। मवाना रोड स्थित कालोनी में छत्तीसगढ़ के मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने कार्रवाई के लिए इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला अंतर्गत कुशमी गांव निवासी नंद कुमार साहू मजदूरी करता था।
उसके पुत्र छम्मन लाल शाहू ने बताया कि सोमवार रात अपने कमरे में छत के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छम्मन व अन्य परिजनों ने पुलिस से शव को अपने गांव ले जाने के लिए कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई नहीं की गई है। आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं है।

